Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
INDIA

दिल्ली-बीकानेर के बीच नई वंदे भारत रेलगाड़ियों के परिचालन को मिली स्वीकृति, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर

बीकानेर, 20 अगस्त (Kiran News)। केंद्रीय कानून मंत्री व बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल के प्रयासों से दिल्ली से बीकानेर के बीच नई वंदे भारत रेलगाड़ियों के परिचालन को स्वीकृति मिल गई है। यह खबर बीकानेर सहित पूरे क्षेत्र के लिए राहत और गर्व की बात है।

अमृत भारत ट्रेन

बीजेपी नेता मनीष सोनी ने जानकारी दी कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अर्जुनराम मेघवाल को पत्र के माध्यम से इस स्वीकृति की सूचना दी। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के स्वप्नद्रष्टा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश की आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक प्रगति लगातार आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में बीकानेर वासियों की सुविधा के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को स्वीकृति दी गई है। इस वंदे भारत ट्रेन से हर वर्ग के यात्रियों को कम समय में सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिलेगा। मेघवाल ने सभी बीकानेर वासियों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी।

इस मौके पर भाजपा नेता सत्यप्रकाश आचार्य, जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, सुमन छाजेड़, विजय आचार्य, मोहन सुराणा, अशोक प्रजापत, मनीष सोनी, पंकज अग्रवाल, दौलत सारण ने केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *