Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HEADLINES

नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज लेंगे शपथ, राष्ट्रपति भवन में सुबह 10 बजे समारोह

नई दिल्ली, 12 सितम्बर (Udaipur Kiran News)। नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज शपथ ग्रहण करेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उन्हें सुबह 10 बजे राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी।

CP Radhakrishnan

राधाकृष्णन ने मंगलवार को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को हराकर जीत दर्ज की थी। यह चुनाव पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के 21 जुलाई को अचानक इस्तीफा देने के बाद आयोजित किया गया।

देश के 15वें उपराष्ट्रपति चुने गए राधाकृष्णन को कुल 452 वोट मिले, जबकि विपक्षी उम्मीदवार रेड्डी को 300 वोट प्राप्त हुए। राज्यसभा महासचिव और निर्वाचन अधिकारी पीसी मोदी ने बताया कि इस चुनाव में 781 सांसदों में से 767 ने मतदान किया, जिससे 98.2 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ।

परिणाम घोषित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सीपी राधाकृष्णन को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे भारत के संवैधानिक मूल्यों को और सशक्त करेंगे तथा संसदीय संवाद को सकारात्मक दिशा देंगे।

उपराष्ट्रपति चुने जाने के बाद राधाकृष्णन ने महाराष्ट्र के राज्यपाल का पद त्याग दिया है। राष्ट्रपति ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को अपने कर्तव्यों के अतिरिक्त महाराष्ट्र का कार्यभार भी सौंपा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *