Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HEADLINES

कोहरे में सड़क हादसों से बचाव के लिए एनएचएआई ने राजमार्गों पर सड़क साइन, परावर्ती मार्कर, सौर चेतावनी लाइट लगाईं

एनएचएआई

नई दिल्ली, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सर्दियों के मौसम में घने कोहरे के कारण राष्ट्रीय राजमार्गों पर कम दृश्यता से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) खराब या गायब सड़क संकेतों और रोड स्टड को दोबारा लगाकर हल्की या मिट चुकी लेन मार्किंग को स्पष्ट कर रहा है ताकि लोगों को सड़क पर देखने में समस्या न हो।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार, इसके अलावा एनएचएआई सड़कों के किनारे मेटल बीम क्रैश बैरियर और अन्य सड़क सुरक्षा उपकरणों पर परावर्ती मार्कर और पीले रेट्रो रिफ्लेक्टिव स्टिकर भी लगा रही है। साथ ही निर्माण स्थलों पर अवरोध, मोड़ का संकेत और डिवाइडर कट पर सौर चेतावनी लाइट लगाए जा रहे हैं, ताकि कोहरे में भी सड़क स्पष्ट दिखाई दे सके।

एनएचएआई ने बताया कि सुरक्षा जागरूकता उपायों के तहत यात्रियों को कोहरे के अलर्ट और गति सीमा की जानकारी देने के लिए परिवर्तनीय संदेश संकेत और इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड लगाए गए हैं। कोहरे वाले इलाकों में सार्वजनिक संबोधन प्रणाली, रेडियो, सोशल मीडिया और सार्वजनिक सेवा घोषणाओं के माध्यम से लोगों को सतर्क किया जा रहा है। वाहनों परपरावर्तक टेप लगाने की भी सलाह दी गई है।

एनएचएआई ने क्षेत्रीय कार्यालयों को साप्ताहिक रात्रि निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। घने कोहरे वाले स्थानों पर हाईवे पेट्रोल वाहन तैनात रहेंगे। कर्मचारियों के लिए रिफ्लेक्टिव जैकेट अनिवार्य की गई है।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रशांत शेखर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *