Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HEADLINES

जेवर में निर्माणाधीन अवैध इमारत गिरने की घटना का एनएचआरसी ने लिया संज्ञान, डीएम ने मांगी रिपोर्ट

एनएचआरसी

नई दिल्ली, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने गौतमबुद्ध नगर के जेवर इलाके में 19 नवंबर को एक निर्माणाधीन अवैध तीन मंजिला इमारत गिरने की घटना का संज्ञान लेते हुए 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट मांगी है। इस हादसे में 10 मजदूरों में से 4 की मौत हो गई और एक मजदूर लापता है।

एनएचआरसी ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह भवन बिना अनुमति के बनाया जा रहा था। आयोग ने कहा कि यदि यह जानकारी सही है, तो इससे पीड़ितों के मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन होता है। इसके चलते एनएचआरसी ने जिले के जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर, गौतमबुद्ध नगर को नोटिस जारी कर 15 दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है।

आयोग ने रिपोर्ट में घायल मजदूरों की स्वास्थ्य स्थिति और मृतकों के परिजनों तथा घायल लोगों को किसी भी प्रकार का दिया गया मुआवजा शामिल भी शामिल करने को कहा है।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रशांत शेखर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *