Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HEADLINES

एनआईए ने चर्चित रामालिंगम हत्याकांड में पीएफआई से जुड़े 5 लाख के ईनामी आरोपी को सहयोगी सहित किया गिरफ्तार

एनआईए

नई दिल्ली, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने तमिलनाडु के चर्चित रामालिंगम हत्या मामले में पीएफआई से जुड़े अंतिम फरार और 5 लाख रुपए के ईनामी आरोपी मोहम्मद अली जिन्ना और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है।

एजेंसी के अनुसार, तमिलनाडु के तंजावुर जिले के जिन्ना को इस मामले में फरार घोषित किया गया था और उनकी गिरफ्तारी पर 5 लाख रुपये का इनाम रखा गया था। जिन्ना पर आरोप है कि उन्होंने 5 फरवरी 2019 को तंजावुर में रामालिंगम की हत्या की साजिश रची और इसे अंजाम देने में अन्य आरोपियों का साथ दिया। हत्या का आरोप कथित तौर पर प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के सदस्यों पर है।

एनआईए की जांच में सामने आया कि जिन्ना तंजावुर जिले में पीएफआई के पूर्व जिला अध्यक्ष है, उसी ने इस निर्मम हत्या की साजिश में मुख्य भूमिका निभाई थी। जिन्ना को तमिलनाडु पुलिस की एटीएस से मिली जानकारी के आधार पर गिरफ्तार किया गया। इसी कार्रवाई में एनआईए ने असमाथ नाम के एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया, जो इन आरोपियों की मदद कर रहा था।

उल्लेखनीय है कि इससे कुछ दिन पहले ही एनआईए ने इस मामले में दो अन्य फरार आरोपियों और तीन सहयोगियों को गिरफ्तार किया था।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रशांत शेखर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *