Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

राजस्थान में रातें हुई ठंडी, सीकर सबसे सर्द

मौसम विभाग

जयपुर, 17 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । राजस्थान में मौसम ने करवट ले ली है। राज्यभर में रात के तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। सीकर और अजमेर में न्यूनतम तापमान औसत से करीब पांच डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। सीकर में गुरुवार रात तापमान 14 डिग्री से भी नीचे आ गया।

शेखावाटी क्षेत्र में हल्की सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ गई है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, फिलहाल अगले कुछ दिनों तक यही स्थिति बनी रहने की संभावना है। तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है।

राज्य के अधिकांश शहरों में दिन के समय मौसम साफ और धूप खिली हुई है, जबकि रात में ठंड का असर महसूस हो रहा है। जयपुर, बीकानेर, जोधपुर सहित अधिकांश संभागों में रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे मापा गया।

दिन में धूप के कारण हल्की गर्मी बनी हुई है। मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को बाड़मेर में सर्वाधिक तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस और जैसलमेर में 36.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सबसे ठंडी रात सीकर में रही, जहां न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया। पिलानी (झुंझुनूं) में 15.7 डिग्री और दौसा में 15.6 डिग्री तापमान मापा गया।

मौसम विभाग का कहना है कि अब राज्य में धीरे-धीरे सर्दी का असर बढ़ेगा और आने वाले दिनों में सुबह-शाम की ठंड बढ़ सकती है।

—————

(Udaipur Kiran) / रोहित

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *