Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CRIME

ज्वेलरी जोन से सोना—चांदी और हीरे की चोरी करने वाले गिरोह के नौ आरोपित गिरफ्तार

ज्वेलरी जोन से सोना—चांदी और हीरे की चोरी करने वाले  गिरोह के नौ आरोपी गिरफ्तार

जयपुर, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सांगानेर सदर,मुहाना थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) जयपुर दक्षिण ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ज्वैलरी जोन सीतापुरा सहित दो नकबजनी की वारदातों का खुलासा करते हुए दो शातिर नकबजन गिरोहों का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस ने नौ आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोना-चांदी, हीरे, नकदी और चोरी से खरीदी गई मोटरसाइकिल बरामद की है। इसके चोरी का माल खरीदने वाले खरीदार भी शामिल है। फिलहाल आरोपितोंं से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राजर्षि राज ने बताया कि सांगानेर सदर,मुहाना थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) जयपुर दक्षिण ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ज्वैलरी जोन सीतापुरा सहित दो नकबजनी की वारदात करने वाले मोहम्मद फाजिल उर्फ सोनू (25) निवासी बलरामपुर जिला बलरामपुर उत्तर प्रदेश, करण बुनिया (19) निवासी मुजरण्ड जिला चतरा झारखण्ड,पुष्पेंद्र उर्फ गोलू (20) निवासी बस्सी जयपुर,महेश शर्मा (25) निवासी शिवदासपुरा जयपुर सहित चोरी का माल खरीदने वाले गुलफाम (28)निवासी खो नागोरियान जयपुर ,लोकेश सोनी (24)निवासी भुसावर जिला भरतपुर हाल बिंदायका जयपुर, मोहसिन खान (35) निवासी झोटवाड़ा जयपुर और अखलाक अहमद (38) निवासी आदर्श नगर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने करीब डेढ़ किलो चांदी, 35 ग्राम सोना, हीरे-स्टोन, 2.42 लाख रुपये नकद और चोरी की रकम से खरीदी गई मोटरसाइकिल बरामद की है। पूछताछ में आरोपितों ने अन्य वारदातों में भी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस आरोपितों से गहन पूछताछ कर रही है और आगे और मामलों के खुलासे की संभावना जताई जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *