Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CRIME

गाड़ी से नौ पेटियां अवैध शराब बरामद, दो गिरफ्तार

पकड़े गए आरोपी पुलिस टीम के साथ।

धर्मशाला, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये गये अभियान के अन्तर्गत पुलिस थाना रैहन के भराल में एक गाड़ी में ले जाई जा रही आठ पेटी देसी और एक पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। नाकाबन्दी के दौरान पुलिस ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में सुरिन्द्र सिंह पुत्र केवल सिंह निवासी तड़िया हटलियां, डाकखाना ढागला, तहसील नूरपुर, जिला कांगड़ा तथा पवन कुमार पुत्र केवल सिंह निवासी ढक, डाकखाना दाहव, तहसील फतेहपुर जिला कांगड़ा शामिल हैं।

एसपी नूरपुर ने बताया कि रैहन पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान गाडी नम्बर एचपी 88- 3309 से आठ पेटियां (कुल 96 बोतलें) देसी शराब व एक पेटी (कुल 12 बोतलें) अंग्रेजी शराब बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। जिस पर उपरोक्त आरोपियों को गिरफतार करके उनके विरुद्ध हिमाचल प्रदेश एक्साइज एक्ट के तहत पुलिस थाना रैहन में मामला दर्ज किया गया है। उपरोक्त मामले में नियमानुसार आगामी कार्यवाही अमल मे लाई जा रही है।

(Udaipur Kiran) / सतेंद्र धलारिया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *