Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
WORLD

पाकिस्तान के बलोचिस्तान में निर्माण कंपनी के नौ अधिकारियों का अपहरण

मानचित्र में बलोचिस्तान। यह घटना प्रांत के मस्तुंग जिले में हुई है।

क्वेटा (बलोचिस्तान), 23 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलोचिस्तान में एक निर्माण कंपनी के नौ अधिकारियों का अपहरण कर लिया गया। इस घटना से इस्लामाबाद तक हड़कंप मचा हुआ है। सेना ने सारे इलाके को घेरकर अगवा किए अधिकारियों की तलाश शुरू की है। फिलहाल इन अधिकारियों का कोई पता नहीं चल पाया है।

द बलोचिस्तान पोस्ट (पश्तो भाषा) की रिपोर्ट के अनुसार, यह वारदात बुधवार को मस्तुंग जिले में हुई है। हथियारबंद लोग निर्माण कंपनी के नौ अधिकारियों को जबरन अपने साथ ले गए। इस घटना के बाद कुछ हथियारबंद लोगों ने कलात के मंगचर इलाके में क्वेटा-कराची मुख्य राजमार्ग को अवरुद्ध कर वाहनों की तलाशी ली।

सूत्रों के अनुसार, नाकाबंदी एक घंटे से अधिक समय तक जारी रही। इस दौरान गोलीबारी और विस्फोट की आवाज भी सुनी गई। बताया गया है कि अपहरण की घटना के बाद पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया है।

मस्तुंग पुलिस के अनुसार, अपहृत व्यक्ति पंजाब और सिंध प्रांत के हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह लोग एक सरकारी परियोजना स्थल पर काम कर रहे थे। वहां अचानक हथियारबंद लोग आ धमके। परियोजना स्थल को घेर लिया। इसके बाद अधिकारियों को अज्ञात स्थान पर ले गए।

अधिकारियों ने अभी तक अपहरणकर्ताओं के बारे में कोई विवरण नहीं दिया है।

—————

(Udaipur Kiran) / मुकुंद

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *