Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HEADLINES

नितिन नबीन सोमवार को पहुंचेंगे दिल्ली, मुख्यालय में होगा भव्य स्वागत

नितिन नबीन फाइल फोटो

नई दिल्ली, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन सोमवार सुबह 10 बजे नई दिल्ली टर्मिनल 2 पहुंचेंगे, जहां दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एवं पार्टी कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे।

रविवार को भाजपा कार्यालय ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि नितिन नबीन सोमवार को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां उनका स्वागत दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कार्यकर्ता करेंगे। इसके बाद नबीन पूर्वाह्न 11 बजे भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय 6ए, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पहुंचेंगे जहां पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जायेगा।

उल्लेखनीय है कि रविवार शाम को भाजपा के राष्ट्रीय सचिव अरुण सिंह ने जानकारी दी कि भाजपा संसदीय बोर्ड ने बिहार में मंत्री नितिन नबीन को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

—————

(Udaipur Kiran) / विजयालक्ष्मी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *