
New Delhi, 05 दिसंबर (Udaipur Kiran) . उच्चतम न्यायालय
ने अरुंधति राय की पुस्तक ‘मदर मैरी कम्स टू मी’ की बिक्री और प्रचार पर रोक लगाने की मांग करने वाली याचिका खारिज कर दी है. चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि ये पब्लिसिटी स्टंट नजर आ रहा है.
इसके पहले केरल उच्च न्यायालय भी 13 अक्टूबर को इस तरह की याचिका खारिज कर चुका है. केरल उच्च न्यायालय
से याचिका खारिज होने के बाद याचिकाकर्ता राजसिम्हम ने उच्चतम न्यायालय
का दरवाजा खटखटाया था. याचिका में आरोप लगाया गया था कि पुस्तक के कवर पेज पर लेखिका को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है, इसलिए इसे सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम का उल्लंघन मानते हुए इस किताब की बिक्री और प्रचार पर रोक लगाई जाए.
सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने कहा कि अरूंधति राय एक जानी-मानी लेखिका हैं. उन्होंने ऐसी किसी चीज को प्रमोट नहीं किया है. किताब में चेतावनी भी है. इसलिए हमें उच्च न्यायालय
के आदेश में दखल देने का कोई कारण नहीं दिखता.
(Udaipur Kiran) /संजय
—————
(Udaipur Kiran) / अमरेश द्विवेदी
