Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HimachalPradesh

एक माह से लापता व्यक्ति का नही लगा कोई सुराग, परिजन परेशान

लापता व्यक्ति का फोटो।

धर्मशाला, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिला कांगड़ा के मुख्यालय धर्मशाला के तहत 53 वर्षीय योल निवासी पिछले एक माह से भी अधिक समय से लापता चल रहे हैं। मामले में पुलिस थाना पालमपुर में भी दो सप्ताह पहले शिकायत दर्ज करवाई गई है, जिसमें भी पुलिस अब तक खाली हाथ है। ऐसे में परिजनों ने अब पुलिस विभाग से जल्द से जल्द लापता त्रिलोचन को ढूढंने की मांग उठाई है।

मिली जानकारी के अनुसार हुजती राम पुत्र भगत राम निवासी स्लेट गोदाम योल धर्मशाला ने 18 दिसंबर को पुलिस थाना पालमपुर में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें उन्होंने बताया कि उनका छोटा भाई त्रिलोचन आयु 53 वर्ष निवासी स्लेट गोदाम योल जोकि अक्तूबर माह में ओम होटल पालमपुर में कुकिंग का कार्य करने के लिए आया था। इसके बाद आखिरी बार पत्नी के साथ उनकी बात हुई थी, जिसके बाद से ही उनके साथ कोई संपर्क नहीं हो पाया।

उन्होंने बताया कि त्रिलोचन कोई नशा भी नहीं करते हैं। जबकि उन्होंने अपने रिश्तेदारों व आस-पड़ोस सहित सभी संबंधित स्थानों में उनके होने को लेकर सूचना अपने स्तर पर प्राप्त करने का प्रयास किया है, जिसमें उन्हें कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। शिकायत में उन्होंने बताया कि उनका मोबाईल फोन भी उनके लापता होने के बाद से ही बंद चल रहा है। शिकायतकर्ता हुजती राम उनकी बहन चीनो देवी व अन्य परिजनों ने पुलिस विभाग से जल्द से जल्द गुमशुदा व्यक्ति की तलाश करने की मांग उठाई है।

उधर, इस संबंध में पुलिस विभाग कांगड़ा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीर बहादुर सिंह ने बताया कि इस संबंध में संबंधित थाना को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से मोबाईल लोकेशन को भी ट्रेस किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं, जल्द ही लापता व्यक्ति को खोज लिया जाएगा।

(Udaipur Kiran) / सतेंद्र धलारिया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *