Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

सरगुजा: जिले में अब हर सोमवार होगी विभागीय समीक्षा, कलेक्टर ने तय किया विस्तृत कार्यक्रम

सरगुजा कलेक्टर विलास भोस्कर

अंबिकापुर, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सरगुजा कलेक्टर विलास भोसकर ने शासन की योजनाओं की प्रगति और जनहितकारी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन को प्राथमिकता देते हुए जिले में साप्ताहिक समीक्षा व्यवस्था लागू कर दी है। इसके तहत हर सोमवार सुबह 10 बजे कलेक्टर सभाकक्ष में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी विभागों के अधिकारी अपने फील्ड अधिकारियों और कर्मचारियों सहित अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। अनुपस्थिति की स्थिति को गंभीर लापरवाही माना जाएगा।

कलेक्टर द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार दिसंबर 2025 से लेकर मार्च 2026 तक विभागवार समीक्षा का विस्तृत कैलेंडर निर्धारित किया गया है:-

दिसंबर 2025 में 8 दिसंबर को स्वास्थ्य विभाग, 15 दिसंबर को खाद्य, नागरिक आपूर्ति, सहकारिता एवं जिला विपणन विभाग, 22 दिसंबर को कृषि एवं संबद्ध विभाग (पशुपालन, उद्यान एवं मत्स्य), और 29 दिसंबर को महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा की जाएगी।

जनवरी 2026 में 5 जनवरी को शिक्षा विभाग, 12 जनवरी को आदिम जाति विकास विभाग, पीएम जनमन एवं वन अधिकार, जबकि 19 जनवरी को पंचायत एवं ग्रामीण विकास/ग्रामीण यांत्रिकी सेवा की समीक्षा होगी।

फरवरी 2026 में 2 फरवरी को राजस्व विभाग, 9 फरवरी को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE), 16 फरवरी को लोक निर्माण विभाग (भवन, सड़क एवं राष्ट्रीय राजमार्ग), और 23 फरवरी को नगर पालिक निगम तथा नगर पंचायत लखनपुर की समीक्षा की जाएगी।

मार्च 2026 में 2 मार्च को विद्युत एवं क्रेड़ा विभाग, 9 मार्च को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना और 16 मार्च को जल संसाधन विभाग की समीक्षा निर्धारित की गई है।

—————

(Udaipur Kiran) / पारस नाथ सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *