Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

सूर्यघर योजना से अब घर ही बना बिजलीघर

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना

रायपुर, 6 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ने नागरिकों के लिए ऊर्जा आत्मनिर्भरता की नई राह खोली है। खैरागढ़ नगर के इतवारी बाजार निवासी मनीष अग्रवाल ने इस योजना के अंतर्गत अपने मकान की छत पर 5 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित किया है। लगभग 3 लाख लागत वाले इस सिस्टम पर उन्हें केंद्र सरकार से कुल मिलाकर 1 लाख 8 हजार रुपये की सब्सिडी प्राप्त हुई।

सौर ऊर्जा संयंत्र के माध्यम से अग्रवाल के घर में औसतन 450 यूनिट की खपत के मुकाबले 590 यूनिट बिजली का उत्पादन हुआ, जिससे उनका मासिक बिजली बिल ‘शून्य’ हो गया। उनका कहना है कि मात्र तीन से चार वर्षों में पूरी लागत की भरपाई हो जाएगी और आगामी दो दशकों तक मुफ्त बिजली का लाभ प्राप्त होगा। यह पहल न केवल व्यक्तिगत स्तर पर आर्थिक लाभ दे रही है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ ऊर्जा के विस्तार में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना हर घर को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।

—————

(Udaipur Kiran) / चन्द्र नारायण शुक्ल

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *