Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

अरावली पर्वतमाला बचाने को लेकर एनएसयूआई का प्रदर्शन

jodhpur

बेरिकेट्स पर चढ़े कार्यकर्ता, जमकर लगाए नारे

जोधपुर, 22 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । अरावली पर्वतमाला बचाने को लेकर को नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया द्वारा सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट के बाहर सोमवार को उग्र प्रदर्शन किया गया। अरावली सरंक्षण की मांग लेकर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जुटे। इस दौरान कई कार्यकर्ता वहां लगे बेरिकेट्स पर चढ़ गए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

एनएसयूआई के शहर जिलाध्यक्ष डॉ बबलू सोलंकी ने बताया कि अरावली केवल पहाड़ों की शृंखला नहीं, बल्कि राजस्थान की जीवनरेखा, इतिहास और सांस्कृतिक पहचान है। अरावली के लिए सुप्रीम कोर्ट का निर्णय बदलना होगा। अरावली से हमारा गहरा नाता और इतिहास जुड़ा है। समय-समय पर अरावली ने बड़ी आपदाओं से बचाया है। अगर अरावली खत्म हो गई तो वन्य जनजीवन समाप्त हो जाएगा।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि खनन और अन्य गतिविधियों के कारण अरावली को लगातार नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इससे पर्यावरण, जलस्तर और आने वाली पीढिय़ों का भविष्य खतरे में है। प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *