Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HimachalPradesh

श्रम कल्याण अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

हमीरपुर, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । श्रम कल्याण अधिकारी कार्यालय हमीरपुर में वीरवार को नशा मुक्त हिमाचल अभियान के अंतर्गत नशा उन्मूलन के समर्थन में एक संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रसारण भी दिखाया गया तथा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु शपथ भी ली।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों, विशेष रूप से चिट्टा एवं अन्य मादक पदार्थों के सेवन, भंडारण, खरीद-फरोख्त अथवा किसी भी प्रकार के प्रोत्साहन से पूर्णतः दूर रहेंगे तथा भविष्य में प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से ऐसी किसी भी गतिविधि में सम्मिलित नहीं होंगे।

नरदेव सिंह कंवर ने कहा कि नशा समाज के लिए एक गंभीर सामाजिक चुनौती है, जिससे निपटना केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का निजी स्तर पर नैतिक दायित्व भी है। इस अवसर पर श्रम कल्याण अधिकारी रश्मि ठाकुर ने सभी कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे अपने कार्यस्थल के साथ-साथ अपने परिवार एवं व्यापक समाज में भी नशा मुक्त वातावरण के निर्माण हेतु निरंतर एवं सक्रिय योगदान दें।

—————

(Udaipur Kiran) / विशाल राणा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *