Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HimachalPradesh

जिला किसान मोर्चा ऊना के पदाधिकारियों ने प्रो. प्रेम कुमार धूमल से की शिष्टाचार भेंट

धूमल से मिलते किसान मोर्चा के पदाधिकारी

हमीरपुर, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिला किसान मोर्चा ऊना के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में किसान मोर्चा के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रो. प्रेम कुमार धूमल से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर किसानों से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई तथा संगठनात्मक मजबूती को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

प्रतिनिधिमंडल में जिला महामंत्री विश्वजीत पटियाल व इकबाल सिंह, उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, विनोद ठाकुर एवं कार्यालय सचिव दिनेश कुमार शामिल रहे। इसके अतिरिक्त आईटी संयोजक कैलाश चंद्र राणा, आईटी सह-संयोजक आकाश राणा, सोशल मीडिया संयोजक रोहित शर्मा, मीडिया प्रभारी वरुण महान तथा सदस्य संजीव ठाकुर, राकेश कुमार, शिवपाल, प्रिंस सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / विशाल राणा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *