Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

स्वतंत्रता दिवस पर भगवंत मान का बड़ा ऐलान: पंजाब में एक किलो हेरोइन पकड़ने पर 1.20 लाख रुपये का इनाम, पुलिस भर्ती भी शुरू

चंडीगढ़, 15 अगस्त (हि.स.)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नशे के खिलाफ लड़ाई को तेज करने के लिए कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब एक किलो हेरोइन पकड़ने वाले पुलिसकर्मी को 1.20 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। साथ ही, एनडीपीएस (NDPS) मामलों की जांच अब हेड कॉन्स्टेबल को सौंपी जाएगी और पुलिस विभाग में 1,600 नई भर्तियां की जाएंगी।

Punjab heroin reward policy 2025

राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह फरीदकोट के नेहरू स्टेडियम में आयोजित हुआ, जहां मुख्यमंत्री ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया और जनता को संबोधित किया। भगवंत मान ने अपने भाषण में कहा कि आज़ादी की लड़ाई में पंजाब ने 80 प्रतिशत कुर्बानियां दी हैं। यहां लाशों से भरी रेलगाड़ियां पहुंची थीं—यह आज़ादी हमें बहुत बड़ी कीमत चुकाकर मिली है। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों और कारगिल के वीरों को भी सम्मानित किया। इस मौके पर राजस्थान आर्म्ड पुलिस फोर्स की टुकड़ी भी समारोह में शामिल हुई। मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 26 हस्तियों और पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की तरक्की के लिए सबको मिलकर काम करना होगा। “पंजाब नंबर वन होगा, तभी देश नंबर वन बनेगा,” उन्होंने कहा। उन्होंने आगे बताया कि नशा तस्करी से जुड़े मामलों में अब नई रिवॉर्ड पॉलिसी लागू होगी—एक किलो से ज्यादा हेरोइन पकड़ने पर पुलिसकर्मियों को 1.20 लाख रुपये इनाम मिलेगा। साथ ही, इन मामलों की जांच की जिम्मेदारी अब हेड कॉन्स्टेबल को दी जाएगी, जो पहले एएसआई को दी जाती थी। पुलिस विभाग में 150 इंस्पेक्टर, 450 सब-इंस्पेक्टर और 1,000 कॉन्स्टेबल के पद प्रमोशन से भरे जाएंगे, उसके बाद नई भर्तियां शुरू होंगी।

भगवंत मान ने बताया कि नशे के खिलाफ प्रदेश में 3,068 स्कूलों में विशेष सिलेबस शुरू किया गया है, जिससे करीब आठ लाख युवाओं को नशे से बचाव की ट्रेनिंग दी जाएगी। उनका कहना है कि नशे में फंसे लोगों को सुधारने और नई पीढ़ी को सुरक्षित रखने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *