Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
GUJARAT

उपमुख्यमंत्री हर्ष की अपील पर शुभचिंतक ने की सराहनीय पहल, जरूरतमंदों की नेत्र शल्यक्रिया को दिया दान

નાયબ મુખ્યમંત્રી હર્ષ સંઘવી

शुभकामनाओं के लिए होर्डिंग/बैनर लगाने के बजाय अस्पताल में 30 जरूरतमंदों की नेत्र शल्यक्रिया के लिए दिया दान

गांधीनगर, 18 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । गुजरात के उपमुख्यमंत्री के रूप में हर्ष संघवी ने शपथ लेने के बाद उन्होंने राज्य के नागरिकों और कार्यकर्ताओं से एक हृदयस्पर्शी अपील की थी। उन्होंने शुभकामनाओं के लिए अपने अभिनंदन के होर्डिंग या बैनर न लगाने का अनुरोध करते हुए इसके बजाय जरूरतमंद लोगों की सामाजिक सेवा में योगदान देने और उनके जीवन में प्रकाश फैलाने की अपील की थी।

राज्य सूचना विभाग ने अपने बयान में बताया कि हर्ष सांघवी की इस विनम्र अपील का लोगों में एक सकारात्मक और प्रेरणादायक प्रभाव देखने को मिला है। सूरत स्थित स्वामी विवेकानंद नेत्र मंदिर संस्था को एक शुभचिंतक की ओर से एक अनूठा दान प्राप्त हुआ है। इस दानदाता ने उपमुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देने के लिए होर्डिंग या बैनर लगाने के स्थान पर 30 जरूरतमंद लोगों की नेत्र शल्यक्रिया करवाने के लिए संस्था को दान दिया है।

उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी ने इस उदार कार्य की सराहना की

उपमुख्यमंत्री संघवी की संवेदनशील अपील के परिणामस्वरूप मिले इस दान से यह स्पष्ट होता है कि सम्मान के स्थान पर सामाजिक कल्याण को प्राथमिकता देने की सोच समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती है। जहां एक ओर शुभकामनाओं के होर्डिंग कुछ ही दिनों में हटा दिए जाते हैं, वहीं यह 30 नेत्र शल्यक्रियाएं जरूरतमंद लोगों के जीवन में स्थायी प्रकाश लाएंगी। यह घटना समाज के लिए एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती है कि ‘शुभकामना’ वास्तव में ‘सेवा’ में परिवर्तित हो सकती है। उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी ने इस उदार कार्य की सराहना की है।

—————

(Udaipur Kiran) / Abhishek Barad

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *