Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

तार चुराने के आरोप में एक आरोपित गिरफ्तार

बरामद की गई बिजली की तार
तार चुराने की आरोप में एक गिरफ्तार

गुवाहाटी, 04 दिसंबर (Udaipur Kiran) । गुवाहाटी की गीतानगर पुलिस की एक टीम ने बिजली का तार चुराने के आरोप में एक चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि.गीतानगर पुलिस स्टेशन की एक टीम ने चोरी का एक केस तेज़ी से सुलझाया।

गुवाहाटी के लखिमी पथ के जोनाली में एक कंस्ट्रक्शन साइट से बिजली के तारों के 5 बंडल चोरी हो गए थे।

पुलिस ने भास्कर नगर के आरोपित निज़ाम अली (20) को पकड़ने के साथ चोरी का सामान बरामद कर ज़ब्त कर लिया। घटना के संबंध में पहले से दर्ज प्राथमिकी के आधार पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

(Udaipur Kiran) / असरार अंसारी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *