Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

चाकू लहराकर गुंडागर्दी करने वाला एक आरोपित गिरफ्तार

चाकू लहराकर गुंडागर्दी करने वाला एक आरोपित गिरफ्तार

जगदलपुर, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले के थाना बोधघाट क्षेत्र अंर्तगत गंगामुंडा तालाब, चौपाटी के पास में धारदार बटन वाला चाकू दिखाकर आम लोगों को डरा धमका कर गुंडागर्दी करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।आरोपित की शिनाख्त सोनू बघेल पिता नारायण बघेल ,उम्र 21 वर्ष ,निवासी गांधी नगर के रूप में हुई है।

थाना बोधघाट में मुखबिर सूचना मिली थी कि एक युवक बहादुरगुडा गंगामुंडा तालाब मेढ़,चौपाटी के पास वहां से आने जाने वाले लोगों को अपने पास रखे धारदार बटनदार चाकू दिखा कर आम लोगों को डरा धमका कर गुंडागर्दी कर रहा है । सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में तत्काल कार्यवाही हेतु टीम तैयार किया गया।टीम के द्वारा मौक़े में जाकर उक्त आरोपित को मौक़े में चाकू दिखाकर गुंडागर्दी करते पाए जाने से उसे अभिरक्षा में लेकर उसके कब्जे से 1 नग धारदार बटनदार चाकू को जप्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया । आज शुक्रवार काे आरोपित को न्यायिक रिमांड हेतु न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।जहां उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल कर दिया गया है।

(Udaipur Kiran) / राकेश पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *