पतली कूहल में 334 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार

कुल्लू, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । थाना पतलीकुहल के अंतर्गत पुलिस ने चरस तस्करी के आरोप में एक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। चरस तस्करी का मामला उस दौरान सामने आया है जब पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम जब 16 मील के समीप ओएसिस ढाबा के समीप पहुंची तो शक के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी ली गई जिसके कब्जे से 334 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस की खेप को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक मदन लाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी बीर सिंह पुत्र लाभ सिंह, निवासी गांव खलोगी, डाकघर खड़ीहार, तहसील एवं जिला कुल्लू
के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
—————
(Udaipur Kiran) / जसपाल सिंह



