Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HARYANA

गुरुग्राम में एक क्विंटल से अधिक अवैध मादक पदार्थ सहित एक काबू

गुरुग्राम पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ के साथ पकड़ा गया ट्रक चालक व ट्रक।

कब्जा से 107 किलो 180 ग्राम अवैध डोडा पोस्त (अफीम डोडा) सहित एक ट्रक पकड़ा

गुरुग्राम, 20 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । पुलिस ने एक क्विंटल से अधिक अवैध मादक पदार्थ सहित एक आरोपी को काबू किया है। उसके पास से एक ट्रक भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने सोमवार को बताया कि आरोपी के कब्जा से 107 किलो 180 ग्राम अवैध डोडा पोस्त (अफीम डोडा) सहित एक ट्रक पकड़ा है।

जानकारी के अनुसार अपराध शाखा मानेसर जिला गुरुग्राम की पुलिस टीम द्वारा एक व्यक्ति को नजदीक मन्नत होटल सिधरावली जिला गुरुग्राम से अवैध मादक पदार्थ (डोडा पोस्त) सहित काबू किया। आरोपी की पहचान उदय सिंह (उम्र-30 वर्ष) निवासी गांव करनौली, जिला कन्नौज (उत्तर-प्रदेश) के रूप में हुई। उसके खिलाफ थाना बिलासपुर जिला गुरुग्राम में केस दर्ज किया गया है।

आरोपी से पुलिस पूछताछ में पता चला है कि वह ट्रक चालक है। अवैध मादक पदार्थ व उदयपुर (राजस्थान) से लेकर आया था। मानेसर किसी व्यक्ति को डिलीवर करना था। जिसके बदले उसे 30 हजार रुपए मिलने थे।

गुरुग्राम पुलिस द्वारा पहले ही काबू कर लिया। आरोपी ने यह भी बताया कि वह पहले भी मादक पदार्थ ट्रक के माध्यम से गुरुग्राम में डिलीवर कर चुका है, जिसके बदले इसे को 25 हजार रुपए मिले थे।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जा से 107 किलो 180 ग्राम अवैध डोडा पोस्त व वारदात में प्रयोग किया गया एक ट्रक बरामद किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर के चार दिन के रिमांड पर लिया गया है।

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *