Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

डंपर से कुचल कर एक की मौत, दूसरा घायल

डंपर से कुचल कर एक की मौत, दूसरा घायल

झुंझुनू, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । झुंझुनू जिले के गुढ़ागौड़जी स्टेट हाईवे पर उबली बालाजी स्टैंड के पास बुधवार सुबह एक बाइक पर सवार दादा पोते को डंपर ने कुचल दिया। ओवरटेक करने के चक्कर में पीछे से आए डंपर ने इतनी जोर की टक्कर मारी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े। गंभीर चोट आने से दादा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पोते को इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया है। रास्ते से गुजर रहे एक जीप ड्राइवर ने अपनी गाड़ी से घायल पोते को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद डंपर चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ओला की ढाणी निवासी सुलतान ओला (55) अपने पोते कपिल के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें ओवरटेक करने की कोशिश की। डंपर चालक ने अचानक वाहन को बाइक की तरफ घुमा दिया जिससे बाइक डंपर की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुलतान ओला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनके साथ बाइक पर सवार पोता कपिल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही गुढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुँची और दोनों को अस्पताल पहुँचाया। घायल कपिल की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जयपुर रेफर कर दिया है। सुलतान ओला के शव को गुढ़ा सीएचसी की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / रमेश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *