Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

एक शाम देश भक्ति के नाम

जयपुर में एक शाम देश भक्ति के नाम

जयपुर, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जयपुर निवासी भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन और ऑपरेशन सिंदूर में अदम्य साहस का परिचय देने वाले वीर चक्र विजेता अनिमेष जैन पाटनी के सम्मान में 22 दिसंबर को जयपुर के नारायण सिंह सर्किल स्थित भट्टारक जी की नसिया के तोतूका सभागार में भव्य देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का बुधवार का पोस्टर विमोचन किया गया ।

राजस्थान जैन युवा महासभा जयपुर के प्रदेश महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि एक शाम देशभक्ति के नाम शीर्षक से होने वाले इस कार्यक्रम की शुरुआत शाम साढ़े 7 बजे होगी, राष्ट्र भक्ति को समर्पित इस कार्यक्रम में अनिमेष पाटनी का उनके परिवार सहित सामूहिक अभिनंदन समाज की विभिन्न संस्थाओं परिवारों के सानिध्य में किया जाएगा।

ऑपरेशन ‘सिंदूर 1.0’ की असली सफलता राजस्थान के जयपुर निवासी भारत की वायु सेना के ग्रुप कैप्टन अनिमेष पाटनी की अद्भुत योजना और एस-400 सिस्टम के मास्टर संचालन से मिली। एस-400 इस युद्ध का निर्णायक गेम चेंजर था।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *