Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CRIME

सहारनपुर: एनकाउंटर में मारा गया सुल्तानपुर से फरार एक लाख का ईनामी

मुठभेड स्थल पर मृतक सिराज

सहारनपुर, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।सहारनपुर के गंगोह में एसटीएफ ने 1 लाख के इनामी वांटेड अपराधी सिराज को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। सिराज सुल्तानपुर जिले के चर्चित हत्याकांड में फरार चल रहा था और लंबे समय से पुलिस को उसकी तलाश थी। मुठभेड़ के दौरान सिराज ने एसटीएफ टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में वह मारा गया।

शनिवार देर रात एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि सिराज गंगोह क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही एसटीएफ की टीम ने इलाके में घेराबंदी कर सघन चेकिंग शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उसने फायरिंग शुरू कर दी। एसटीएफ द्वारा जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से उसकी मौत हो गई।

मारा गया बदमाश सिराज बेहद शातिर अपराधी था। उसके खिलाफ हत्या, लूट, डकैती, अवैध हथियार रखने और गैंगस्टर एक्ट सहित करीब 30 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। सुल्तानपुर के हत्याकांड के बाद से वह लगातार ठिकाने बदल रहा था और पुलिस को चकमा दे रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए यूपी पुलिस ने उस पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

(Udaipur Kiran) / MOHAN TYAGI

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *