Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
JAMMU & KASHMIR

एक माह तक चली शतरंज टूर्नामेंट ‘वेलकम वर्ष 2026’ प्रतियोगिता संपन्न

एक माह तक चली शतरंज टूर्नामेंट ‘वेलकम वर्ष 2026’ प्रतियोगिता संपन्न

जम्मू, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । विवेक चेस अकादमी की ओर से ‘वेलकम वर्ष 2026’ चेस प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता लगभग एक माह तक चली, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के अंतर्गत सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले 30 दिसंबर 2025 को खेले गए। टूर्नामेंट का उद्देश्य खिलाड़ियों में रणनीतिक सोच, एकाग्रता और खेल भावना को बढ़ावा देना रहा।

मुख्य वर्ग के फाइनल मुकाबले में सुरिंदर गुप्ता ने अमृता गुप्ता को हराकर पहला स्थान प्राप्त किया। अमृता गुप्ता दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में पार्थ ने अवनी को पराजित किया। महिला वर्ग के फाइनल में नितिका निषाद ने गुंजन को हराकर सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का खिताब अपने नाम किया। अंडर-10 वर्ग में फाइनल मुकाबले में प्रजन्या महाजन ने प्रिंस को हराकर प्रथम स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता में कुल 3000 रुपये की नकद राशि के साथ ट्रॉफी और प्रमाण पत्र विजेताओं को प्रदान किए गए। पुरस्कार वितरण समारोह में मोहल्ला मस्त गढ़ की वरिष्ठ नागरिक पूनम गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं और उन्होंने विजेताओं को सम्मानित किया। आयोजकों ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह की प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों और युवाओं को शतरंज के प्रति प्रोत्साहित किया जाता रहेगा।

(Udaipur Kiran) / राहुल शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *