Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HimachalPradesh

भुक्की और चरस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

राजगढ़ पुलिस को मिली कामयाबी भुक्की और चरस के साथ धरा व्यक्ति

नाहन, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।

सिरमौर जिला पुलिस का नशे के सौदागरों के खिलाफ धरपकड़ अभियान लगातार जारी है और इसी कड़ी में राजगढ़ पुलिस ने एक दुकान से भुक्की व चरस के साथ बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। मिली जानकारी के पुलिस थाना राजगढ़ की टीम जब गश्त पर थी तो उन्हें गुप्त सुचना मिली कि विकास राणा निवासी राणा घाट तहसील राजगढ़ मादक पदार्थों को बेचने का धंधा करता है। इस सूचना पर पुलिस ने तुरंत कार्यवाई करते हुए विकास राणा की दुकान पर दबिश दी और तलाशी ली।

तलाशी के दौरान विकास राणा के कब्जे से 0. 546 ग्राम भुक्की और 472 ग्राम चरस बरामद की। इस पर पुलिस ने एन डीपी एस एक्ट में मामला दर्ज किया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे रविवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / जितेंद्र ठाकुर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *