Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
JAMMU & KASHMIR

उत्तरी कश्मीर में टिपर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

श्रीनगर, 19 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के लंगेट इलाके के एक 55 वर्षीय व्यक्ति की एक टिपर की चपेट में आने से मौत हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना लंगेट तुलवारी में उस समय हुई जब एक पैदल यात्री टिपर की चपेट में आ गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति को पहले जीएमसी हंदवाड़ा ले जाया गया और बाद में उन्नत उपचार के लिए एसएमएचएस अस्पताल श्रीनगर रेफर कर दिया गया जहाँ उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान अली मोहम्मद खान (55) के रूप में हुई है जो लंगेट तुलवारी निवासी स्वर्गीय अब्दुल समद के पुत्र थे।

इस बीच पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

—

(Udaipur Kiran) / राधा पंडिता

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *