Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

न्यायप्रिय युवा ही रखते हैं सशक्त और समृद्ध राष्ट्र की नींव: श्याम मनोहर

jodhpur

अधिवक्ता एवं संघ शताब्दी वर्ष : राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर व्याख्यान का आयोजन

जोधपुर, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) । अधिवक्ता दिवस एवं संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में बुधवार को सर प्रताप विधि महाविद्यालय में एक व्याख्यान का आयोजन किया गया।

विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शंभू सिंह राठौड़ ने बताया कि महाविद्यालय में राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका न्याय के परिप्रेक्ष में विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र संपर्क प्रमुख श्याम मनोहर उपस्थित रहे।

व्याख्यान में श्याम मनोहर ने विद्यार्थियों को न्याय, कर्तव्य एवं राष्ट्रीय चेतना के महत्व पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि युवा न्याय को केवल सिद्धांत न समझें, बल्कि उसे अपने चरित्र, व्यवहार और निर्णयों में उतारें, क्योंकि न्यायप्रिय युवा ही सशक्त और समृद्ध राष्ट्र की नींव रखते हैं। साथ ही विधि महाविद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष गिरीश माथुर ने भी छात्रों को राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय चौपासनी जोधपुर से डॉ. चंद्रवीर सिंह एवं डॉ. जोधाराम उपस्थित रहे। साथ ही विधि महाविद्यालय के उप प्राचार्य डॉ. अंकुर सिंह, शिक्षक डॉ. अनवर खान, डॉ. नर्मदा एवं महाविद्यालय के विद्यार्थी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *