Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

आपरेशन कालनेमि: 11 बहरूपिए बाबा गिरफ्तार

पुलिस गिरफ्त में कालनेमि बाबा

हरिद्वार, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । आपरेशन कालनेमि के तहत रूड़की कोतवाली पुलिस ने आज कार्यवाही करते हुए 11 बहुरूपिए बाबाओं को दबोचा है।

जानकारी के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुडकी के नेत्तृव में पुलिस ने चैकिंग के दौरान 11 बहरुपिए, जो बाबाओं के भेष में भीख मांगने के नाम से लोगों से अधिक धनराशि वसूलने का काम कर रहे थे। बाबाओं की हरकतों के कारण लोगों के भड़कने की संभावना बनी हुई थी। जिस कारण से पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 11 बाबाओं के खिलाफ धारा 172(2) बीएनएसएस के अन्तर्गत कार्रवाई की।

पकड़े गए बाबाओं के नाम पते गणेश पुत्र माधवराव निवासी खटीक मौहल्ला हजारी पहाड़ के नीचे नागपुर हाल नया पुल रुड़की, नौशाद पुत्र इमरान निवासी मोहल्ला इस्लामनगर रोडवेज बस अड्डे के पीछे खतौली मुजफ्फरनगर हाल नया पुल रुड़की।

श्रवण उर्फ मांगा पुत्र हरिराम निवासी चौक मंडी रुड़की हरिद्वार, जितेंद्र पुत्र बेटी राम निवासी टियागो हाकापुर बुलंदशहर, अरविंद पुत्र ज्ञान सिंह निवासी सहसपुर लेबर कॉलोनी थाना कुतुबशेर, सोहेल पुत्र सलीम निवासी मुखियली खुर्द लक्सर हरिद्वार, रोहित पुत्र इनाम नाथ निवासी दंडवा माजरा थाना सदर ढाका फतेहपुर जिला जमुना नगर हरियाणा हाल शिव शक्ति आश्रम दंडवा माजरी, पंगनाथ पुत्र ऋषि, कलम नाथ पुत्र भैरवनाथ निवासीगण दंडवा माजरा थाना सदर फतेहपुर जिला जमुना नगर हरियाणा, मुकेश पुत्र गुलमा निवासी जमुना नगर जगाधरी शिव शक्ति आश्रम जिला जमुना नगर हरियाणा व छोटेलाल पुत्र बृजलाल निवासी भद्रपुर थाना कंगना जिला सीतापुर हाल निवासी नया पुल रुड़की बताए गए हैं।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *