
गुवाहाटी, 02 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Assam दिवस के अवसर पर Chief Minister डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार को ‘बर Assam’ यानी एक समावेशी ‘बर Assam’ बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. Chief Minister ने कहा कि Assam की सभी जातीय-भाषाई समुदायों को साथ लेकर एक गौरवशाली, मजबूत और एकजुट Assam का निर्माण उनकी सरकार की प्राथमिकता है.
Chief Minister सरमा ने चाओलुंग सुकाफा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि 1228 ईस्वी में Assam आगमन के बाद सुकाफा ने अहोम राज्य की नींव रखी, जिसकी विरासत आज भी Assam की सभ्यता और पहचान में गहराई से बसती है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि Assam दिवस हमें सुकाफा के दृष्टिकोण की याद दिलाता है और ‘बर Assam’ के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है.
Chief Minister ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी Assam दिवस पर शुभकामनाएं देने के लिए धन्यवाद् दिया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘डबल इंजन सरकार’ अहोम काल और Assam की गौरवशाली परंपरा को विश्व मंच पर स्थापित करने के लिए लगातार प्रयासरत है.
अमित शाह ने अपने संदेश में Assamवासियों को Assam दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन अहोम युग की महिमा का स्मरण कराता है. शाह ने कहा कि मोदी सरकार के प्रयासों से राज्य में शांति और विकास का नया अध्याय शुरू हुआ है और Assam शिक्षा व नवाचार का उभरता केंद्र बन रहा है. उन्होंने उम्मीद जताई कि यह दिवस सांस्कृतिक एकता को मजबूत करेगा और हमारी विरासत से जुड़ाव को और गहरा करेगा.
इस बीच Chief Minister सरमा ने यह भी घोषणा की कि सु-का-फा विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी. उन्होंने कहा कि विविध विषयों के विस्तार के साथ यह कदम ‘बर Assam’ के उस सपने को साकार करने की दिशा में उठाया गया है, जिसकी कल्पना स्वर्गदेव सु-का-फा ने की थी.
(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश
