Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
ASSAM

महिला सशक्तिकरण को आत्मनिर्भरता से जोड़ना हमारा लक्ष्य: मुख्यमंत्री सरमा

Assam CM Dr Himanta Biswa Sarma Launching the Distribution of Seed Capital Under CMWEM.

डिब्रूगढ़/तिनसुकिया (असम), 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार का प्रमुख उद्देश्य नारी शक्ति को आत्मनिर्भर बनाना है और इसके लिए महिला उद्यमिता को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने चाबुआ–लाहोवाल विधानसभा क्षेत्र और माकुम विधानसभा क्षेत्र में आयोजित दो अलग-अलग जनसभाओं के दौरान मुख्यमंत्री महिला उद्यमिता अभियान के अंतर्गत प्रारंभिक पूंजी (सीड मनी) के चेक वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने महिला सशक्तिकरण को राज्य के समग्र विकास की आधारशिला बताया।

चाबुआ–लाहोवाल विधानसभा क्षेत्र में कुल 21,198 महिला लाभार्थियों को योजना के तहत ₹10,000-₹10,000 के चेक प्रदान किए गए। वहीं, माकुम विधानसभा क्षेत्र में 22,069 महिला लाभार्थियों को समान रूप से ₹10,000 की वित्तीय सहायता दी गई।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि इस आर्थिक सहायता के माध्यम से प्रत्येक माता-बहन स्वावलंबन की राह पर आगे बढ़ेंगी और स्वयं का उद्यम स्थापित कर अपने परिवार एवं समाज को सशक्त बनाएंगी। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए हर संभव सहयोग जारी रखेगी।

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *