Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WORLD

पाक पीएम शहबाज ने कहा- ट्रम्प हैं नोबेल शांति पुरस्कार के “सबसे अद्भुत उम्मीदवार”

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ मिस्र के शर्म अल शेख में

शार्म अल-शेख (मिस्र), 13 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प नोबेल शांति पुरस्कार के लिए “सबसे अद्भुत उम्मीदवार” हैं।

शहबाज शरीफ ने कहा, “मैं इस महान राष्ट्रपति को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित करना चाहूंगा, क्योंकि मुझे वास्तव में लगता है कि वो सबसे सच्चे और सबसे अद्भुत उम्मीदवार हैं।” यह टिप्पणी उन्होंने मिस्र के शार्म अल-शेख में आयोजित शिखर सम्मेलन में ट्रम्प के साथ संबोधन के दौरान की।

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने ट्रम्प के योगदान को सराहते हुए कहा कि उन्होंने “करोड़ों जीवन बचाए और विश्वभर में संघर्षों को समाप्त करने में असाधारण योगदान दिया”, जिसमें इस साल की शुरुआत में भारत-पाकिस्तान संघर्ष और गाजा युद्ध भी शामिल हैं।

पाकिस्तान ने जून में ट्रम्प को नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित किया था, हालांकि भारत ने इस दावे का विरोध किया कि ट्रम्प ने दोनों देशों के बीच संघर्ष को समाप्त कराने में कोई भूमिका निभाई।

ट्रम्प ने स्वयं भी नोबेल पुरस्कार पाने की इच्छा व्यक्त की है। इससे पहले यह पुरस्कार चार अन्य अमेरिकी राष्ट्रपतियों को भी प्रदान किया जा चुका है।

—————

(Udaipur Kiran) / आकाश कुमार राय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *