Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
HEADLINES

जम्मू-कश्मीर के सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, तलाशी अभियान शुरू

सांबा की अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे एक अग्रिम गाँव के ऊपर एक पाकिस्तानी ड्रोन मंडराते देखे जाने के बाद सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

सांबा, 04 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांव के ऊपर एक पाकिस्तानी ड्रोन मंडराते देखे जाने के बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ड्रोन जैसी दिखने वाली यह वस्तु शुक्रवार देर रात पाकिस्तान की ओर से आती हुई देखी गई और रामगढ़ सेक्टर के नांगा गांव के ऊपर मंडराती रही। अधिकारियों के अनुसार सुरक्षा बलों और पुलिस की टीमों को तुरंत इलाके की तलाशी लेने और यह सुनिश्चित करने के लिए तैनात किया गया कि सीमा पार से नशीले पदार्थ या हथियार को हवाई मार्ग से न गिराया गया हो। एहतियात के तौर पर आसपास के गांवों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।————–

(Udaipur Kiran) / बलवान सिंह

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *