Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CRIME

पालघर पुलिस की बड़ी कामयाबी : 27 लाख की चोरी का माल दो दिन में बरामद

मुंबई, 1 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) ।

पालघर की तलासरी पुलिस ने कड़ी मेहनत और त्वरित कार्रवाई करते हुए 27 लाख रुपये मूल्य का चोरी हुआ माल मात्र दो दिनों में बरामद कर लिया। इस कार्रवाई में दो आरोपियों की गिरफ्तारी भी की गई है।जानकारी के अनुसार, 25 से 26 सितंबर 2025 के बीच सावरोली स्थित श्रीनाथ इंडस्ट्रियल इस्टेट के प्लॉट नंबर 89, 97 और 100 पर स्थित कंपनी के गोदाम का शटर तोड़कर वहां तैनात वॉचमन जोतिन ओमकार सिंह ने चोरी को अंजाम दिया था। गोदाम से मोटर पंप और अलग-अलग आकार की केबलें चोरी की गईं, जिनकी कीमत करीब 27 लाख रुपये बताई गई। इस संबंध में 28 सितंबर को तलासरी पुलिस थाने में एफआईआर नंबर 230/2025 दर्ज की गई थी।

गोपनीय सूत्रों और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने मुंबई के अंधेरी (पूर्व) निवासी परवेज आलम जाफर अली खान और अकरम अली अनवर अली को 29 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की निशानदेही पर चोरी का सारा माल और वारदात में उपयोग किया गया वाहन जब्त किया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / जे सिंह

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *