Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

पाण्डवाज बैंड ने लूटी “रवांई शरदोत्सव” की आखिरी सांस्कृतिक संध्या की महफिल

पाण्डवाज बैंड ने लूटी “रवांई शरदोत्सव” की आखिरी सांस्कृतिक संध्या की महफिल
पाण्डवाज बैंड ने लूटी “रवांई शरदोत्सव” की आखिरी सांस्कृतिक संध्या की महफिल

उत्तरकाशी, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । रवांई शरदोत्सव बड़कोट की आखिरी सांस्कृतिक संध्या पाण्डवाज बैंड के नाम रही। आखिरी सांस्कृतिक संध्या का मुनिकीरेती पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने मेले को भव्य स्वरूप देने के लिए अपने भाई विनोद डोभाल कुतरू पालिकाध्यक्ष बड़कोट को बधाई और शुभकामनाएं दी।

नगर पालिका परिषद के बड़कोट स्थित हैलीपेड में आयोजित “रंवाई शरदोत्सव सांस्कृतिक, पर्यटन,विकास मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में पाण्डवाज बैंड ने गढ़वाली, कुमाऊनी, पांडव नृत्य आधारित गीतों पर मेलार्थियों को रातभर खूब नचाया।

पालिकाध्यक्ष विनोद डोभाल सभी अतिथियों को बैज अलंकरण कर शॉल ओढ़कर स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत ओर अभिनंदन किया। उन्होंने मेले को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जनता का धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही भविष्य में मेले को और भी भव्य स्वरूप देने को लेकर आश्वस्त किया। कहा रवांई शरदोत्सव की सांस्कृतिक संध्या का समापन हो गया है। लेकिन मेले में सामान की खरीदारी आप संडे तक कर सकते हैं। इस मौके पर गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

नगर पालिका परिषद बड़कोट द्वारा आयोजित रवांई शरदोत्सव मेला ऐतिहासिक बन गया है। मेले में इस बार ड्रैगन वाली जलपरी, आकर्षण का केंद्र रही है। इस अलावा बड़ी चरखी, ड्रैगन, ट्रेन, मिकी माउस, सस्ते सामान दुकानें लगी थी। जिसका मेलार्थियों ने खूब मनोरंजन, लाभ उठाया। भव्य मेले के आयोजन के लिए लोगों से पालिकाध्यक्ष विनोद डोभाल कुतरू ने खूब वाहवाही लूटी है।

(Udaipur Kiran) / चिरंजीव सेमवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *