Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
HARYANA

पानीपत पुलिस ने दबोचा बाइक चोर, तीन बाइक बरामद

पानीपत पुलिस हिरासत में बाइक चोर

पानीपत, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पानीपत सीआईए थ्री पुलिस टीम ने बाइक चोरी करने वाले एक शातिर चोर को काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की तीन बाइक बरामद की हैं। आरोपी की पहचान विद्यानंद कॉलोनी निवासी खालिद के रूप में हुई है। सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि उनकी टीम को रविवार रात को गश्त के दौरान सूचना मिली थी की संदिग्ध किस्म का एक युवक सीडी डिलक्स बाइक पर सवार होकर विद्यानंद कॉलोनी की ओर से काला आंब मोड़ की तरफ आ रहा है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानकर तुरंत काला आंब मोड़ के नजदीक नाकाबंदी शुरू कर दी। टीम को कुछ देर पश्चात सामने से एक युवक सीडी डिलक्स बाइक पर आते हुए दिखाई दिया। पुलिस टीम ने नाके पर बाइक को रूकवाकर युवक से पूछताछ की उसने अपनी पहचान खालिद निवासी विद्यानंद कॉलोनी के रूप में बताई।

पूछताछ करने पर आरोपी ने बाइक 22 सितंबर को तहसील कैंप के भगत नगर में एक घर के बाहर से चोरी करना स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना तहसील कैंप में भगत नगर तहसील कैंप निवासी रमेश चंद्र पुत्र जगदीश की शिकायत पर अभियोग दर्ज है। प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने बाइक चोरी की दो अन्य वारदातों को अंजाम देना स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदातों बारे थाना औद्योगिक सेक्टर 29 व थाना तहसील कैंप मे दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की दोनों बाइक बरामद की।

आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो उसने एकाएक कर उक्त बाइक चोरी की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की तीन बाइक बरामद कर सोमवार को पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

—————

(Udaipur Kiran) / अनिल वर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *