Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

पानीपत: एक साल में सलाखों के पीछे भेजे 80 आरोपी:भूपेंद्र सिंह

पानीपत पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह

पानीपत, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पानीपत पुलिस ने वर्ष 2025 में समय-समय पर जो अभियान चलाए गए उसके सार्थक परिणाम सामने निकल कर आए हैं। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने मंगलवार को जारी जानकारी में बताया कि वर्ष 2025 में गृह भेदन के 7, स्नैचिंग 4, वाहन चोरी 4, साधारण चोरी 2 व लूट करने वाले 3 गैंग सहित कुल 20 गिराेहाें का सफाया कर जिला पुलिस द्वारा इनके 80 आरोपियों को काबू कर जेल की सलाखों के पीछे भेजने का काम किया गया। वही पकड़े गए आरोपियों से 220 आपराधिक वारदातों का खुलासा करते हुए 44 लाख 35 हजार 950 रूपए की चोरीशुदा संपत्ति व नगदी बरामद की गई। तथा वर्ष 2024 की तुलना में वर्ष 2025 में स्नैचिंग व लूट की वारदातों में 7 प्रतिशत की कमी आई है। वर्ष 2024 के दौरान स्नैचिंग व लूट के 139 मामलें आए थे, वही 2025 में 128 मामलें आए हैं। इनमें लूट के 67 प्रतिशत व स्नेचिंग के 77 प्रतिशत मामलों को सफलता पूर्वक सुलझाया गया।

इसी प्रकार चोरी की वारदातों में 12 प्रतिशत व वाहन चोरी की वारदातों में 6 प्रतिशत की कमी आई है। वर्ष 2024 में चोरी के 443 मामलें आए थे, वही वर्ष 2025 में 390 मामलें सामने आए है। वर्ष 2024 में वाहन चोरी के 833 मामलें आए थे वही वर्ष 2025 में 786 मामलें सामने आए है। वही कई वर्षों से फरार चल रहे 11 मोस्ट वांटेड इनामी अपराधी, 85 पीओ व 201 बेल जंपर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा गया।

—————

(Udaipur Kiran) / अनिल वर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *