Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

पन्नाः लग्जरी कार से अवैध शराब जप्त, आरोपी फरार

अवैध शराब सहित वाहन जप्‍त

पन्‍ना, 18 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को गुनौर थाना पुलिस द्वारा की गई एक बड़ी कार्रवाई में बिक्री के उद्देश्य से परिवहन की जा रही भारी मात्रा में अवैध शराब सहित क्रेटा वाहन को जप्त किया गया है।

गुनौर थाना प्रभारी निरीक्षक माधवी अग्निहोत्री ने बताया कि शनिवार को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मढ़ा मझियारी का एक व्यक्ति एक क्रेटा कार क्रमांक एमपी 35 जेडबी -2797 में अवैध शराब लेकर अपने घर की ओर जा रहा है। थाना प्रभारी गुनौर द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर देखा तो कुछ दूर पर एक व्यक्ति अपनी गाड़ी से देशी मदिरा की पेटियाँ निकालकर तालाब की मेड़ पर छिपाता हुआ दिखा। पुलिस वाहन को देखकर उक्त संदेही व्यक्ति मौके से भाग गया। पुलिस टीम द्वारा मौके से कुल 10 पेटी देशी मदिरा प्लेन की (प्रत्येक में 50 क्वार्टर, कुल 500 क्वार्टर, 180 एम.एल. प्रति क्वार्टर), कुल 90 लीटर देशी मदिरा प्लेन कीमत करीब 45,000 रूपये एवं वाहन क्रेटा कार अनुमानित कीमत करीब 12 लाख सहित कुल मशरूका कीमती करीब 12 लाख 45 हजार रूपये का जप्त किया जाकर मामले में आरोपी के विरूद्ध थाना गुनौर में धारा 34(2) आबकारी एक्ट का प्रकरण कायम किया गया है। मामले में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जावेगा।

—————

(Udaipur Kiran) / सुरेश पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *