Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
HimachalPradesh

चिट्टे के खिलाफ पैरा धावक वीरेंद्र सिंह ने लगाई शिमला से नाहन की 130 किलोमीटर की दौड़

चिट्टे के खिलाफ पैरा धावक वीरेंद्र सिंह ने लगाई शिमला से नाहन की 130 किलोमीटर की दौड़ ,नाहन पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

नाहन, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । नशे और खासकर चिट्टे के विरुद्ध जहां प्रदेश सरकार ने मुहीम छेड़ रखी है वहीं समाज के अन्य वर्ग भी अपने अपने तरीकों से इस मुहीम में अपनी भागेदारी निभा रहे हैं। इसी कड़ी में सिरमौर जिला के पैरा एथलीट वीरेंद्र सिंह जोकि आयुष विभाग में बतौर फार्मासिस्ट सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने शनिवार को शिमला से नाहन लगभग 130 किलोमीटर की दौड़ लगाई और रविवार शाम नाहन पहुंचे जहां पर उनका लोगों, परिवारजनों ने जोरदार स्वागत किया। वीरेंद्र सिंह शनिवार शिमला के चौड़ा मैदान से नशे के विरुद्ध संदेश को लेकर रवाना हुए थे और जगह जगह उन्होंने लोगो को चिट्टे से दूर रहने का संदेश दिया। लोगों ने सोलन सहित अनेक स्थानों पर उनका स्वागत किया।

उनके मार्गदर्शक सेवा निवृत मेजर जनरल अतुल कौशिक ने बताया कि उनका और वीरेंद्र का एक ही मकसद है। समाज सहित हिमाचल को नशा मुक्त करना और इसी उदेशीय के साथ यह मैराथॉन की गयी है और वीरेंद्र के होंसले से यह आज यह पूरी हुई है

जिला आयुष अधिकारी डॉ इन्दु शर्मा ने इस अवसर पर कहाकि वीरेंद्र सिंह आयुष विभाग का अभिमान हैं और नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ उनकी इस जंग से युवाओं को प्रेरणा मिलेगी।

इस अवसर पर पैरा एथलीट वीरेंदर सिंह ने कहा कि उनका एक ही लक्ष्य है। अपने प्रदेश को नशा मुक्त करना और यही इस दौड़ का संदेश व मकसद है। उन्हें जगह जगह लोगो का प्यार व स्नेह मिला है और नशे के खिलाफ लड़ने का उनका मनोबल और बढ़ा है।

—————

(Udaipur Kiran) / जितेंद्र ठाकुर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *