Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

एसजीआरआरयू खेलोत्सव : 200 मीटर में पारस और प्राची अव्वल

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव में दौड़ लगाते छात्र।

देहरादून, 17 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । श्रीगुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव-2025 के पांचवें दिन शुक्रवार को स्टेडियम में खेल प्रतिभाओं का अद्भुत संगम देखा। 200 मीटर दौड़ में बालक वर्ग से पारस रावत ने और बालिका वर्ग से स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज की प्राची ने फिनिशिंग लाइन को सबसे पहले छूकर सबका दिल जीत लिया। उनकी जीत ने यह साबित कर दिया कि “सफलता उन्हीं को मिलती है, जो हार नहीं मानते।”

400 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में महेन्द्र ने बाजी मारी जबकि बालिका वर्ग में खुशी चैहान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में स्कूल ऑफ योगिक साइंस एंड नैचुरोपैथी के नवीन और स्कूल ऑफ नर्सिंग की सुहानी ने अपनी गति और धैर्य से सबको प्रभावित किया। रोमांच से भरपूर 100 मीटर हर्डल रेस में आर्यन नेगी और प्राची ने एक बार फिर अपना दबदबा बनाए रखा, यह दिखाते हुए कि “विजेता कभी पीछे नहीं देखते, वे बस लक्ष्य की ओर दौड़ते हैं।”

क्रिकेट के फाइनल मैच में स्कूल ऑफ योगिक साइंस एंड नैचुरोपैथी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल ऑफ फार्मेसी को हराकर खिताब अपने नाम किया। खो-खो (बालिका वर्ग) में मुकाबला बेहद रोमांचक रहा।

स्कूल ऑफ नर्सिंग की टीम ने स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज को आखिरी क्षणों में मात देकर फाइनल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। वहीं, कबड्डी (बालक वर्ग) में स्कूल ऑफ फार्मेसी ने शानदार खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी को हराकर विजेता ट्रॉफी उठाई।

खेलोत्सव का हर क्षण यह याद दिलाता रहा कि “मैदान में हार-जीत नहीं,आत्मविश्वास ही असली जीत है।” एसजीआरआरयू के इन युवा खिलाड़ियों ने साबित कर दिया कि अनुशासन, मेहनत और जज्बा ही सफलता की सच्ची चाबी हैं।

(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *