Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

पटवारी पैंतालीस हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

पटवारी पैंतालीस हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर, 15 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की कोटा स्पेशल टीम ने कार्रवाई करते हुए कैथुदा उप तहसील खतौली जिला कोटा के पटवारी प्रधान चौधरी को परिवादी से पैंतालीस हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी की कोटा स्पेशल टीम को परिवादी ने लिखित शिकायत दी कि परिवादी व उसके परिजनो के नाम दर्ज कृषि भूमि ग्राम बगावदा पटवार हल्का कैथुदा की पैमाइश करवाने के लिए एक प्रार्थना पत्र उप तहसील कार्यालय खतौली में दिया था। जिसको कई दिनो से पैण्डिग रखकर पटवारी प्रधान चौधरी की ओर से परिवादी की भूमि की पैमाइश और नपाई करने के लिए पचास हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है।

जिस पर कोटा एसीबी स्पेशल यूनिट के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन करवाया गया। सत्यापन के दौरान पटवारी प्रधान चौधरी द्वारा भूमि की पैमाइश करने के लिए पचास हजार रुपये की मांग कर पांच हजार रुपये प्राप्त किये गये। पटवारी द्वारा पैमाइश का कार्य एवं रिश्वत राशि प्राप्त करने के लिए दीपावली से पहले का समय निर्धारित किया गया था। जिस पर बुधवार को ट्रेप की कार्रवाई करते हुए पटवारी प्रधान चौधरी को पैंतालीस हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *