Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HimachalPradesh

8 करोड़ से सुदृढ़ होगी पक्का भरो-कोहली सड़क : अमरजीत सिंह

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उपायुक्त अमरजीत सिंह ने दिए निर्देश

हमीरपुर, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उपायुक्त अमरजीत सिंह ने कहा है कि हमीरपुर शहर और इसके आस-पास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा दुर्घटना की आशंका वाले स्थानों को दुरुस्त करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। मंगलवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अमरजीत सिंह ने बताया कि हमीरपुर शहर से गुजरने वाली मुख्य सड़क पर पक्का भरो से कोहली तक दुर्घटना की आशंका और यातायात अवरुद्ध करने वाले स्थानों को चिह्नित किया जा रहा है और इन स्थानों पर आवश्यक मरम्मत के कार्यों, विभिन्न चौकों पर निर्माण कार्यों तथा सड़क के सुदृढ़ीकरण पर 8 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर फुटपाथ के निर्माण के लिए भी धनराशि का प्रावधान किया जा रहा है।

बैठक में उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग, नेशनल हाईवे, परिवहन विभाग, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिला में राज्य सड़क सुरक्षा नीति के सभी प्रावधानों का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं के शिकार लोगों का अब आयुष्मान भारत योजना के तहत सूचीबद्ध सभी अस्पतालों और अन्य सूचीबद्ध अस्पतालों में डेढ लाख रुपये तक का मुफ्त एवं कैशलैस इलाज हो सकता है। सड़क दुर्घटना के बाद 24 घंटे के भीतर अस्पताल में दाखिल होने पर यह सुविधा मिलेगी और घायल व्यक्ति का अधिकतम सात दिन तक कैशलैस इलाज किया जा सकता है। कोई भी सूचीबद्ध अस्पताल घायल को दाखिल करने से मना नहीं कर सकता है।

—————

(Udaipur Kiran) / विशाल राणा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *