Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HimachalPradesh

मंडी में 11 दिसंबर को सरकार तीन साल का रिपोर्ट कार्ड पेश करेगी: पवन ठाकुर

मंडी में पत्रकारों से बात करते हुए पवन ठाकुर।

मंडी, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव पवन ठाकुर ने कहा है कि आगामी 11 दिसंबर को मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में राज्य सरकार अपने तीन वर्ष के कामकाज का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखेगी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर होने वाली जनसभा में प्रदेश सरकार अगले दो वर्षों का विजन डॉक्यूमेंट भी जारी करेगी।

गांधी भवन मंडी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पवन ठाकुर ने कहा कि जब कांग्रेस सरकार ने हिमाचल प्रदेश में सत्ता संभाली थी, तब प्रदेश का खजाना पूरी तरह खाली था और स्थिति यह थी कि कर्मचारियों की वेतन देने तक के लिए धन उपलब्ध नहीं था। ऐसे कठिन हालात में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सबसे पहले उस वर्ग की चिंता की, जिसे समाज में अक्सर अनदेखा किया जाता है। उन्होंने कहा कि बेसहारा बच्चों के लिए सुखश्रय योजना शुरू की गई और इसके लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया।

पवन ठाकुर ने बताया कि इस योजना का परिणाम यह है कि आज दो बेसहारा बच्चे एनआईटी में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, जबकि अन्य बच्चे भी प्रदेश और देशभर के विभिन्न शिक्षा संस्थानों में अध्ययन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में हिमाचल प्रदेश की शिक्षा रैंकिंग देश में 19वें स्थान पर थी, लेकिन कांग्रेस सरकार के प्रयासों से आज हिमाचल की स्थिति शिक्षा के क्षेत्र में काफी मजबूत हो गई है और राज्य ऊपर की श्रेणी में आ गया है।

उन्होंने कहा कि 11 दिसंबर को होने वाली जन संकल्प रैली में मुख्यमंत्री प्रदेश के विकास, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुधारों पर आधारित तीन वर्षों की उपलब्धियों को जनता के सामने रखेंगे। पवन ठाकुर ने विश्वास जताया कि यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा और बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल होंगे।

—————

body{font-family:Arial,sans-serif;font-size:10pt;}.cf0{font-family:Nirmala UI,sans-serif;font-size:11pt;}.cf1{font-family:Consolas;font-size:11pt;}

(Udaipur Kiran) / मुरारी शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *