श्रीनगर में अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल यात्री घायल
श्रीनगर, 15 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । श्रीनगर के सनत नगर में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक पैदल यात्री घायल हो गया।
पुलिस ने बताया कि घायल की पहचान उत्तराखंड निवासी सुशील पाल पुत्र रेशी पाल के रूप में हुई है। उसे तुरंत जेवीसी अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसकी हालत स्थिर बताई है।
घटना के बाद पुलिस ने सदर थाने में एफआईआर संख्या 84/2025 धारा 125-ए, 281 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि वाहन का पता लगाने और दुर्घटना में शामिल चालक की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।
पुलिस ने कहा कि जाँच में मदद के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा करने के लिए ट्रैफ़िक पुलिस टीमों को भी सतर्क कर दिया गया है।
(Udaipur Kiran) / राधा पंडिता



