Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HimachalPradesh

नाहन सहित साथ लगते क्षेत्रों में कोहरे से लोग परेशान,जन जीवन हो रहा प्रभावित

नाहन सहित साथ लगते क्षेत्रों में कोहरे से लोग परेशान,जन जीवन हो रहा प्रभावित

नाहन, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पिछले दो महीनो से वर्षा नहीं हो रही है लेकिन सर्दी का प्रकोप जारी है। सिरमौर जिला के मैदानी इलाकों में इन दिनों कोहरा छाने से सामान्य जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। जहां ट्रैफिक प्रभावित हो रहा है वहीं ठंडक में वृद्धि दर्ज हुई है। औद्योगिक क्षेत्र काला अंब, मोगी नन्द,पोंटा साहेब में पिछले कई दिनों से कोहरा सरदर्द बना हुआ है।आज यह कोहरा नाहन में भी पहुंच गया। इस घने कोहरे के चलते जहां विजिबिलिटी क, हुई है वहीं ठंडक में भी वृद्धि दर्ज हुई है

अम्ब वाला के कुलदीप ठाकुर ने बताया कि किघने कोहरे के चलते ट्रेफिक में दिक्क्तें आ रही हैं और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ने लगी है। उनका ग्राम एन एच के साथ लगता है ऐसे में ट्रेफिक व्यवस्था बिगड़ने लगी है साथ ही ठंड भी बढ़ी है। यह कोहरा बुजुर्गों और बच्चों के लिए बड़ा खतरनाक हो सकता है। इसलिए सभी को सावधान रहने की अपील भी की है।

नाहन निवासी रमेश सैनी ने बताया कि आज नाहन में भी कोहरा पहुंच गया है जिसके चलते ठंडक बढ़ी है। यह कोहरा बच्चों और बुजुर्गो के लिए बहुत खतरनाक रहता है।

—————

(Udaipur Kiran) / जितेंद्र ठाकुर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *