Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

बेलदा बखराबाद में पिकअप वैन हादसा, चालक और हेल्पर घायल

belda-accident-2-injured
van-accident-2-injured
बखराबाद इलाका एक्सीडेंट
belda-bakhrabad-pickup-van-

पश्चिम मेदिनीपुर, 6 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) – पश्चिम मेदिनीपुर जिले के बेलदा बखराबाद इलाके में सोमवार सुबह करीब नौ बजे 16 नंबर राष्ट्रीय सड़क पर एक पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वैन बेलदा की ओर जा रही थी और चालक नियंत्रण खो बैठा। वैन सड़क पर खड़ी एक बकरी को बचाने के प्रयास में खेत में पलट गई।

पिकअप वैन में चिंगड़ी मछली के अंडे लदे हुए थे, जिससे हादसे की स्थिति और संवेदनशील हो गई। हादसे में चालक और उसके एक हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने अचानक सड़क पर पलटी हुई वैन देखकर दौड़ते हुए मदद की। एक ग्रामीण ने कहा, “हमने दौड़कर वैन का दरवाजा तोड़ा और दोनों को बाहर निकाला। अगर समय रहते मदद नहीं की जाती तो परिणाम और गंभीर हो सकता था।”

आक्रोशित स्थानियों ने कहा, “16 नंबर राष्ट्रीय सड़क पर लगातार हादसे हो रहे हैं, हम हमेशा डर के साथ ही निकलते हैं।”

बेलदा थाना पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीणों ने प्रशासन से इस सड़क पर सुरक्षा बढ़ाने और गति नियंत्रित करने के लिए कदम उठाने की अपील की है। घायल चालक और हेल्पर को बेलदा स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / अभिमन्यु गुप्ता

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *