Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

बलरामपुर में गुलाबी ठंड की दस्तक , दिन में हल्की धूप और रात-सवेरे बढ़ी ठंडक

बलरामपुर में गुलाबी ठंड की वापसी, दिन में हल्की धूप और रात-सवेरे बढ़ी ठंडक

बलरामपुर, 14 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । अक्टूबर के मध्य में छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में मौसम ने एक बार फिर गुलाबी ठंड का अहसास कराया है। सुबह और शाम के समय हवा में ठंडक साफ महसूस की जा रही है। दिन में हल्की धूप रहने के बावजूद लोग सुबह-शाम की ठंड से बचाव के उपाय अपनाने लगे हैं।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बलरामपुर-रामानुजगंजजिल में सुबह का तापमान आमतौर पर 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है। दिन के समय हल्की धूप के कारण तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाता है। वहीं, रात और सवेरे ठंडक बढ़ जाती है, और तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहता है।

इस प्रकार, जिले का मौसम दिन में हल्का गर्म और सुबह-शाम ठंडा अनुभव कराता है। आने वाले कुछ दिनों में तापमान इसी तरह हल्का बदलाव के साथ बना रहने की संभावना है।

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव और मानसून की वापसी के कारण यह हल्की ठंड महसूस हो रही है। विभाग ने लोगों से सलाह दी है कि वे सुबह-शाम की ठंडी हवाओं से बचाव के उपाय अपनाएँ, विशेषकर बुजुर्ग और बच्चों को।

स्थानीय निवासी उज्जवल तिवारी का कहना है कि, सुबह और शाम की ठंड ने दिनचर्या में बदलाव ला दिया है। छोटे बच्चों और बुजुर्गों के लिए अलाव और गर्म पेय की व्यवस्था की जा रही है। किसानों का मानना है कि यह मौसम रबी फसलों के लिए शुभ संकेत है, क्योंकि हल्की ठंड फसलों के लिए अनुकूल होती है।

बलरामपुर में अक्टूबर माह के मध्य में हल्की गुलाबी ठंड का अनुभव हो रहा है, जो सामान्य सर्दी की तुलना में कम तीव्र है। यह मौसम परिवर्तन का संकेत है और आने वाले दिनों में सुबह-शाम की ठंडक और बढ़ सकती है।

—————

(Udaipur Kiran) / विष्णु पांडेय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *