Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HimachalPradesh

कांगड़ा में पिपिंग समारोह आयोजित, पदोन्नत अधिकारियों के कंधों पर सजे नए सितारे

वन विभाग के अधिकारी पद्दोन्नति के सितारे लगाते हुए।

धर्मशाला, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।​ हिमाचल प्रदेश वन विभाग के धर्मशाला सर्कल के अंतर्गत सोमवार को वन विश्राम गृह परिसर कांगड़ा में ‘पिपिंग समारोह’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वसु कौशल, आईएफएस, अरण्यपाल, धर्मशाला सर्कल द्वारा की गई।

समारोह के दौरान बसु कौशल ने नवनियुक्त रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर और डिप्टी रेंजरों के कंधों पर पदोन्नति के सितारे लगाकर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि नई जिम्मेदारी के साथ अब समाज और पर्यावरण के प्रति उनका कर्तव्य और भी बढ़ गया है।

कार्यक्रम के दौरान एसीएफ पालमपुर द्वारा ‘वन्यजीव अपराध मामलों’ पर एक व्याख्यान दिया गया। उन्होंने अधिकारियों को वन्यजीवों के संरक्षण, अवैध शिकार को रोकने के कानूनी पहलुओं और अपराध की जांच के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी, ताकि क्षेत्र में वन्यजीव संरक्षण को और सुदृढ़ किया जा सके।

इसके अतिरिक्त अरण्यपाल बसु कौशल ने चंबा में हाल ही में आयोजित हिमाचल प्रदेश वन खेलकूद प्रतियोगिता 2025 में धर्मशाला सर्कल के खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा इस प्रतियोगिता में धर्मशाला वन वृत के प्रथम स्थान हासिल करने की सराहना की। उन्होंने सर्कल के सभी खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि खेल भावना न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि टीम वर्क के लिए भी अनिवार्य है।

​इस अवसर पर नव पदोन्नत उप वन राजिक तथा वन परिक्षेत्र अधिकारियों के साथ वन मित्रों ने अपने फील्ड के अनुभव सभी के साथ सांझा किए।

समारोह में मुख्यातिथि बसु कौशल ने सभी अधिकारियों को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ वन संपदा की रक्षा करने का आह्वान किया।

(Udaipur Kiran) / सतेंद्र धलारिया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *